• Breaking News

    Jaunpur: 17 सितम्बर को लगेगा महारक्तदान शिविर #JaunpurUpdateNews



    जौनपुर । जनपद के विभिन्न ब्लड बैंक केंद्रों पर 17 सितंबर को महारक्तदान शिविर लगेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने इस संबंध में महारक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ), सभी चिकित्साधिकारियों तथा ब्लड बैंक से संबंधित लोगों को पत्र जारी किया है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया है कि शासन के निर्देश पर 17 सितंबर को जनपद के ब्लड बैंक केंद्रों पर महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला पुरुष चिकित्सालय स्थित जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, एसीएमओ डॉ प्रभात कुमार, डॉ राजीव कुमार तथा डीटीओ डॉ राकेश कुमार सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। आईएमए भवन स्थित आईएमए चैरिटेबल ब्लड बैंक में डा एनके सिंह की तथा श्रीराम मेमोरियल ब्लड एंड कम्पोनेन्ट सेंटर मछलीशहर की ओर से सीएचसी मड़ियाहूं में डा अजय सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। 

    श्रीराम मेमोरियल ब्लड एंड कम्पोनेन्ट सेंटर मछलीशहर की ओर से सीएचसी सतहरिया में डा डीके सिंह के नेतृत्व में, आरके हास्पिटल ब्लड एंड कम्पोनेन्ट सेंटर शाहगंज की ओर से बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डा हरिश्चंद्र और डॉ एसके जायसवाल के नेतृत्व में तथा रक्तदान बस यूनिट की ओर से सीएचसी महराजगंज में डा एससी वर्मा के नेतृत्व में महारक्तदान शिविर लगेगा। 

    अनीता हास्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर शाहगंज की ओर से अनीता हास्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर शाहगंज में डा अभिषेक रावत के नेतृत्व में, ईशा हास्पिटल की ओर से ईशा हास्पिटल में डा रजनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तथा कृष्णा हार्ट केयर एंड मैटर्निटी होम की ओर से कृष्णा हार्ट केयर एंड मैटर्निटी होम में डा हरेंद्र देव सिंह के नेतृत्व महारक्तदान शिविर लगेगा। 

    उन्होंने बताया कि इन ब्लड बैंक केंद्रों पर 17 सितंबर को सुबह आठ बजे से महारक्तदान शिविर लगेगा। इसके अलावा 18 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक भी रक्तदान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महारक्तदान शिविर में पहुंच कर शिविर का संचालन करने का निर्देश दिया है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad