Jaunpur: लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले #JaunpurUpdateNews

जौनपुर। जिले के ज्यादातर इलाकों में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।यह बारिश धान की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद है।इस वर्ष धान की खेती पर शुरुआत से ही मौसम की मार रही है। मानसूनी बारिश के बिलम्ब होने से खरीफ की ज्यादातर फसलों की बुआई पर्याप्त क्षेत्रफल में नहीं हो सकी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
देर बारिश से धान की रोपाई भी देर से हुई और बीच - बीच में हल्की बारिश से भीषण सूखे की स्थिति पैदा नहीं हुई। जब -जब किसानों को आवश्यकता हुई पम्पिंग सेट और नहर से सिंचाई होती रही है।जिन इलाकों में नहरों का विस्तार नहीं है वहां पम्पिंग सेट से सिंचाई की जाती है उन क्षेत्रों में वाटर लेवल नीचे होने के कारण पम्पिंग सेट कम मात्रा में पानी दे रहे थे और बीच - बीच में पानी छोड़ भी दें रहे थे। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के विभिन्न भागों में इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
तहसील क्षेत्र के बामी गांव के किसान प्रेमचंद प्रजापति कहते हैं कि धान की खेती में 70% तक की लागत लग चुकी है।फसल पूरी तरह से तैयार होने में अभी भी 40 से 50 दिन शेष हैं।ऐसे में एक बार भी पर्याप्त बारिश हो जाती है तो चार से पांच बार सिंचाई करके फसल तैयार कर ली जायेगी जिससे पूरी लागत डूबने से बच जायेगी और बरसात से भूमिगत जलस्तर में भी सुधार होगा जिसका लाभ रबी फसलों की सिंचाई में मिलेगा
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।