• Breaking News

    Jaunpur: मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गए हफ़ीज़ शाह #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। नगर के ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में प्रातः 10 बजे ज़फर मसूद की अध्यक्षता में मरकज़ी सीरत कमेटी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिये एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शहर के  सम्मानित लोगों व अंजुमन,अखाड़ा के जिम्मेदारों ने शिरकत किया। बैठक की शुरुआत मौलाना अजवद क़ासमी ने तिलावत ए क़ुरआन से किया उसके बाद सर्वसम्मति से हफ़ीज़ शाह को अध्यक्ष चुन लिया गया।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    हफ़ीज़ शाह ने समस्त लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तरह से अवाम ने मेरे ऊपर पूर्ण विशवास जताते हुए इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है मैं इस ऐतिहासिक जलसा व जुलूस मदह ए सहाबा को कामयाब बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा। बैठक का संचालन एडवोकेट मोहम्मद आसिफ ने किया अंत में कारी इश्तेयाक अहमद ज़िया जौनपुरी ने दुआ कराई।

    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मरकज़ी सीरत कमेटी अनवारुल हक़ गुड्डू,मज़हर आसिफ़,हाजी अब्दुल अहद मुन्ने,असलम शेर खान,अरशद क़ुरैशी,डॉ हसीन बबलू,शकील अहमद,साजिद अलीम सभासद,इरशाद मंसूरी सभासद,अबुज़र शैख़ सभासद,मसूद मेहंदी,मोहम्मद फ़ारूक़,नूरुद्दीन मंसूरी,फ़िरोज़ अहमद पप्पू,नेहाल अंसारी,शकील मंसूरी,मुख़्तार उस्ताद,रज्जब उस्ताद,मुख्तार अहमद,मोहम्मद आसिम,एजाज़ अहमद,साकिब अहमद,साहेब आलम, अलमास सिद्दीकी सभासद, नेयाज ताहिर,लाल मोहम्मद मंसूरी,आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad