जौनपुर के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रहा दबदबा #JaunpurUpdateNews
के के सिंह मेमोरियल फर्सट पूर्वांचल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 11/09/2022 को मुख्य अतिथि विधानसभा परिषद सदस्य माननीय बृजेश सिंह ( प्रिंशु ) जी के द्वारा सफलतापूर्वक समापन संपन्न हुआ ,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
यह प्रतियोगिता नेहरू बालोद्यान स्कूल वन विहार रोड जौनपुर मे दिनांक 9/09/2022 शुरू हुआ और इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल के जौनपुर , कौशांबी , चंदौली , अंबेडकरनगर , गाजीपुर सोनभद्र , वाराणसी , फैजाबाद , भदोही , बलिया , मिर्जापुर , प्रयागराज जिलों ने भाग लिया और जौनपुर के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतकर पहला पुरस्कार हासिल किया ,
दूसरा पुरस्कार गाजीपुर ने , तीसरा पुरस्कार अम्बेडकरनगर ने हासिल किया और अन्य जिलों के खिलाडियों ने अपना बेहतर प्रतिभा दिखाया और स्वर्ण , रजत , कांस्य पदक प्राप्त किया। कला प्रदर्शन में कोबरा वारियर्स मार्शल आर्ट एकेडमी की टीम ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया एवं दूसरा देवांश राव ने प्राप्त किया। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह मैनेजर श्रीमती शिवाली सिंह और एसोसिएशन के सदस्य व कोच रमेश कुमार , शांतनु सिंह , मनोज कुमार , अमन दबगरवाल , संजय पाल , सोनू बेनवंशी , धीरेंद्र प्रजापति ने प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई और जौनपुर के सम्मानित डाक्टर राम प्रताप सिंह ( जन चिकित्सालय ) , डाक्टर विनोद कुमार ( आशीर्वाद हॉस्पिटल ) और शहर के अशोका वर्ल्ड स्कूल के मैनेजर डा . संजीव कुमार मौर्य व अन्य सम्मानित अतिथि ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का मान सम्मान बढ़ाया ।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।