• Breaking News

    Jaunpur: प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व से मिलती है प्रेरणा : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री #JaunpurUpdateNews


    जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, सूचना विभाग द्वारा विकास भवन में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी द्वारा अवलोकन किया गया।
      मंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय मियांपुर, जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व से संबंधित प्रदर्शनी के सम्बन्ध में संवाद स्थापित किया गया और छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान समय कोई काम मुश्किल नही है आप सभी मन लगाकर पठन-पाठन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते करे। 

    विद्यालय के बच्चों से विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त की और बच्चों ने बताया कि समय से कक्षा प्रारम्भ होती है और यूनिफार्म इत्यादि का विरतण कर दिया गया है, मध्यान भोजन प्रतिदिन के मीनू के अनुसार दिया जाता है। उन्होंने बच्चों को निर्देशित किया कि मा0 प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से सीखे और परिश्रम करें। 

    इस दौरान जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा राज्यमंत्री जी व अन्य लोगो को प्रधानमंत्री के जीवन पर लिखी गयी पुस्तक को वितरित किया गया। 

    आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर अब तक के जीवन संघर्षों एवं देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान यथा - बचपन की पाठशाला से, कर्म के प्रति समर्पण, देशभक्ति की शक्ति, किताबों के समन्दर के गोताखोर, गुजरात के अभूतपूर्व विकास, अनुपम परिणाम, जनप्रिय, लोकप्रिय, सर्वप्रिय राजनेता, साफ नीयत सही विकास, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, सदैव जनता के साथ, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, नारी शक्ति से देश की तरक्की, 

    दिव्यांगजनों के साथ, स्वच्छ भारत मिशन, किसान समृद्ध भारत समृद्ध, स्टार्ट-अप इण्डिया, युवाओं को रोजगार, मेक इन इण्डिया, महामारी के दौरान सुधारों का दौर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष, कुशल नेतृत्व का आधार, टीकाकरण में वैश्विक स्तर पर बनाये कीर्तिमान, रक्षाबलों का कायाकल्प, शिक्षा का एक नया अध्याय, जनजातीय सशक्तिकरण, अक्षय ऊर्जा का विस्तार, आतंकवाद को मुहतोड़ जवाब, भारतीय संस्कृति का दर्शन, विरासत और संरक्षण, दिव्य राम मंदिर का भव्य शिलान्यास, काशी का कायाकल्प, दुनिया योग पथ पर, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि आदि के बारे में चित्रों के माध्यम से बताया गया, जिनका आमजनमानस ने अवलोकन किया। 

    इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन करें, साथ ही अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करें।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad