Jaunpur: दुर्गा पूजा के दौरान सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध नहीं किए जाएंगे : DM #JaunpurUpdateNews
जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियो के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध नहीं किए जाएंगे।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडालों में विद्युत सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं व जहां पर आवश्यक हो ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तार बदल दिए जाएं। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि शहर की सभी सड़कों का सर्वे करा ले और कहीं गड्ढा हो तो तत्काल भरवाना सुनिश्चित करें।
उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र के धर्म गुरुओं के साथ बैठक अनिवार्य रूप से कर ले। सभी उप जिलाधिकारियो व क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने अपने तहसीलों में ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करें
आईजीआरएस के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों के बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध स्टैंड पर प्रभावी कार्यवाही की जाए
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली जाए। एंटी रोमियो स्क्वायड एक्टिव रहे। महिलाओं पर होने वाले दुर्घटनाओं के संबंध में तुरंत अवगत कराया जाए। ग्रामीण चौकीदारों को एक्टिव कर उनसे सूचनाएं ली जाए। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। थानों में रंजिश रजिस्टर बने और विशेष निगरानी रखी जाए
सभी क्षेत्राधिकारी एससी, एसटी अपराधों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करें, कहीं से भी गोकशी की शिकायत न आने पाए। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर निराश्रित गो-आश्रय स्थलों का भी निरीक्षण किया जाए। पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीटर खोली जाए।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करवाना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश को निर्देशित किया कि दोहरे की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।