Jaunpur: प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधनाः डॉ. उमेश #JaunpurUpdateNews
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित सनसाइन पब्लिक स्कूल सरायमोहिउद्दीनपुर में जेसीआई शिखर के तत्वावधान में पौधरोपण एवं व्यापार में ईमानदारी विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। परिसर में पौधरोपण करने के उपरांत संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि वृक्षों से प्रकृति संरक्षित होती है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
पौधरोपण प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है, लौकिक जगत में पौधरोपण उपासना एक अङ्ग है। प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने से असंख्य जीव-जन्तुओं के भोजन, प्रवास एवं उनका भरण पोषण होता है जिससे सहजता से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। डॉ. तिवारी ने उपस्थित लोगों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए सत्य के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित किया। संगोष्ठी का संचालन प्रिंसिपल पूजा सिंह तथा आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रबंधक रवि शंकर चतुर्वेदी ने प्रकट किया। इस अवसर पर जेसीआई के पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।