Jaunpur: ज़िन्दगी के जंग में अनमय की होगी जीत : विकास तिवारी #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। अनमय बचाओ अभियान के अंतर्गत आज जनपद के वाजिदपुर तिराहा स्थित वेब कोचिंग व एमपीएस क्लासेस नाम उच्च शिक्षण कोचिंग संस्थानों में व्यापक रूप से अभियान चलाया गया। अभियान सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होकर लगभग 11 बजे तक चला। अभियान की अगुवाई करते हुए विकास तिवारी ने सर्वप्रथम संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित पाण्डेय जी के सहयोग से कोचिंग की प्रत्येक कक्षाओं में जाकर बच्चो से मदद की अपील की।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
गौरतलब हो सुल्तानपुर जनपद का निवासी 7 माह का अनमय स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी टाइप 1 नामक गम्भीर बीमारी से जूझ रहा है जिसके इलाज के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की आवश्यकता है तमाम समाजसेवियों व निजी संस्थाओं ने अनमय मदद की एक मुहिम चला रखी है।
इस क्रम में जौनपुर के युवाओ की एक टोली विकास तिवारी व अतुल सिंह के तत्वाधान में हाथों में अनमय बचाओ अभियान लिखा हुआ एक बड़ा बैनर तथा एक डोनेशन बॉक्स लेकर शहर के वाजिदपुर स्थित वेब कोचिंग संस्थान में व्यापक स्तर पर मदद का अभियान चलाया। जहा मौजूद छात्रो में अनमय को बचाने के लिये पैसे देने का जबरदस्त जुनून देखने को मिला तथा बच्चे यह कहते हुए सुने गए कि मम्मी और पापा से कहकर अनमय की जान बचाने के लिए हम लोगो को ढेर सारा पैसा अनमय के खाते में भेजना है। उक्त कक्षाओं के छात्र छात्राये भी भारी संख्या में अब अनमय बचाओ पोस्टर लगे डोनेशन बॉक्स में बारी बारी से अनमय के इलाज के लिए पैसे दिए।
अनमय बचाओ अभियान के आयोजक विकास तिवारी द्वारा कोचिंग संस्था के छात्रों से अपना एक दिन का अपव्यय रोककर अनमय को नवजीवन देने के लिए मदद करने की अपील की गयी। जहा उक्त अभियान से प्रभावित होकर वेव कोचिंग संस्था के छात्रों ने संकल्प लिया की अनमय की मदद के लिए हम सब सोसल मीडिया और जनमानस में जाकर अभियान चलायेंगे और अबोध शिशु अनमय की जिंदगी बचाने में अपना सर्वोत्तम सहयोग देंगे।
अभियान के आयोजक द्वय अतुल सिंह ने संस्थान के अधिष्ठाता अमित पांडेय जी का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने स्वयं दूरभाष पर सम्पर्क करके अनमय बचाओ अभियान से जुड़े सदस्यों को अपने कोचिंग संस्थान के छात्र छत्राओं के बीच उपस्थित होकर अपील करने के लिए आमंत्रित किया। जहां अपील पर छात्र छात्राओं ने इस अभियान को और अधिक ताकत देने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर विकास तिवारी, अतुल सिंह, डॉ अब्बासी, स्नेहिल यादव, अभय राज, आदर्श, अवनीन्द्र, दिव्यप्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।