• Breaking News

    Jaunpur: मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज का खेल में भी प्रदेश स्तर तक दबदबा #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव के नेतृत्व में चल रहे माध्यमिक स्तरीय खेलकूद में मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रसन्न होकर विद्यालय के प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने आज खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सम्मान समारोह के इस क्रम में उन सभी खिलाड़ियों का जिनका चयन जनपद ,मंडल  एवं  राज्य  स्तर पर हुआ है उनके उत्साहवर्धन  के लिए प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान द्वारा पुरस्कार प्रदान कर किया गया ।  


    राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में चयनित व विजेता मोहम्मद अकील , प्रिंस सोनकर  व मोहम्मद इब्राहिम ,, मंडल स्तर कबड्डी के लिए चयनित नीतीश अनुराग शुभम सूरज एवं आशुतोष ,, मंडली  बॉक्सिंग के लिए चयनित अर्पित जैसवार  व माइकल ,, जूनियर ओपन स्टेट में मेडलिस्ट महफूज आलम ,,, क्रिकेट जनपदीय विजेता U_14,U_17,U19 की टीम ,, जनपद स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ी यश गुप्ता एवं प्रियांशु मौर्य तथा खो खो, हाकी, एवं फुटबॉल के प्रतिभागी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया तथा प्रबंधक द्वारा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में विद्यालय द्वारा संचालित विशेष हाकी प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन कर प्रशिक्षुओ का उत्साह वर्धन किया।

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने खिलाड़ियों व उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल व व्यायाम भी आवश्यक है क्योंकि शारीरिक , मानसिक एवं संवेगात्मक विकास एवं वृद्धि के लिए योग व्यायाम एवं खेल अति आवश्यक है l इस सम्मान समारोह में खेल अध्यापक मोहम्मद आजम , सहखेल अध्यापक रुश्दी खान, सुशील कुमार सिंह, शाहिद अलीम, सैयद सलाहुद्दीन, तंजील खान, शहजाद आलम, अनवर अली, अनुपम सिंह, मसरूर अहमद, सलमान अहमद, मोहम्मद जैस  तथा सभी शिक्षकगण एवम  छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad