Jaunpur: मरकजी सीरत कमेटी का बड़ा ऐलान, गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने के लिए टाला बारावफात की तारीख #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी ने एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुए इस बार आठ अक्टूबर को पंडित जी का भारत मिलाप होने के कारण ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) को एक दिन आगे बढ़ाने का एलान किया है। 9 अक्टूबर को पड़ने वाले इस त्योहार को 10 अक्टूबर को मनाने का फैसला लिया है।
मरकजी सीरत कमेटी के सदर हफीज शाह ने बुधवार को एक प्रेसकांफ्रेस मे बताया कि इस्लामिक कैलेंडर और चांद के अनुसार इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) 9 अक्टूबर को पड़ रहा है लेकिन 8 तारीख को पंडितजी रामलीला का भारत मिलाप भी मनाया जाएगा।
नौ तारीख तक भारत मिलाप की सजावट तथा भोर तक मेला रहने के कारण बारावफात की सजावट समेत अन्य तैयारियां होने में दिक्कत आएगी जिसे देखते हुए कमेटी ने 10 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) मनाया जायेगा। यह निर्णय जिले की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 2005 में बारावफात के दिन होलिका दहन का पर्व पड़ने के कारण तारीख में परिवर्तन किया गया था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।