• Breaking News

    Jaunpur: दो प्रशासनिक अधिकारियों को संगत पंगत ने किया सम्मानित

    जौनपुर।संगत पंगत जौनपुर द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में  रमेश चंद्र श्रीवास्तव को प्रशासनिक अधिकारी  एवम  शिव मोहन श्रीवास्तव नबाब  को प्रशासनिक अधिकारी होने पर आज कायस्थ समाज द्वारा सम्मानित किया गया एवम जोरदार स्वागत माल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    उक्त अवसर पर संगत पंगत के संरक्षक, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष/प्रदेश महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव कर्मचारी नेता ने कहा कि यह दोनों लोग हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहते है व साथ साथ समाज हित के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं आज रमेश जी व शिवमोहन जी को प्रशासनिक अधिकारी मनोनीत होने पर समाज को गर्व महसूस हो रहा है और कहा कि हम लोग समाजहित में सदैव तत्पर रहेंगे।

    संगत पंगत के संरक्षक वरिष्ठ नेता राजकपूर श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता,ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव की बात है कि आज हम लोग इनको सम्मानित कर रहे है।

    प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, ने कहा कि समाजहित में जो भी कार्य होगा उसे पूरा किया जायेगा।

    संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि संगत पंगत एक सामाजिक संगठन हैं जो समाज के हर वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुखदुःख में साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

    उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने बताया कि संगत पंगत सबके सम्मान के लिए कटिबद्ध हैं।

    प्रशासनिक अधिकारी शिव मोहन श्रीवास्तव नबाब व रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने स्वागत से अभिभूत हो कहा कि समाज ने जो सम्मान दिया उसका हम लोग आभार व्यक्त करते हैं समाज को जहां जरूरत होगी हम लोग खड़े मिलेंगे।

    उक अवसर पर आतिश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष एनसीपी, आशीष कुमार श्रीवास्तव ,शरद कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट,अनुपम श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव औरही, अमूल्य श्रीवास्तव,संतोष निगम जी,अतुल अस्थाना, संजय श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad