Jaunpur: यातायात नियम के उलंघन में फंसे खेतासराय ईओ
खेतासराय(जौनपुर)सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलीथीन के खिलाफ़ अभियान चला रहे ईओ रविंद्र प्रताप सिंह खुद यातायात नियम के उलंघन में फंस गए है । कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट लगाए उनकी तस्वीर सार्वजनिक हो रही है । यूज़र पूछ रहे है प्लास्टिक के खिलाफ़ अभियान में ईओ जुर्माना ठोक रहे है, क्या यूपी ट्रैफिक पुलिस भी इनपर यातायात नियम के अनुपालन न करने पर कार्रवाई कब करेगी ?
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
दर असल खेतासराय क़स्बे के नवागत अधिशासी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह पॉलीथिन के खिलाफ़ अभियान अपने कर्मचारियों के साथ चेकिंग लभगभ हर दिन चला रहे है । बीते शुक्रवार की शाम मेन रोड पर एक दुकान की चेकिंग के दौरान उनकी एक तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर तेज़ी से सार्वजनिक हो रही है । जिस में श्री सिंह अपने एक कर्मी के साथ टू व्हीलर से आये लेकिन उन्होंने यातायात नियम की धज्जियां उड़ाते हुए हेलमेट तक नही पहना । ट्रैफिक नियम के उलंघन में फंसे ट्वीटर यूज़र सवाल खड़े कर रहे है ? क्या ईओ यातायात नियम से ऊपर है । अब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने से नगर पंचायत में हड़कम्प मचा हुआ है । अब देखने वाली बात है परिवहन विभाग उक्त अधिकारी पर कौन सा एक्शन लेती है । या अफ़सर सिर्फ़ लोगों पर क़ानून थोपने के लिए होते है । बहरहाल अधिशासी अधिकारी की तस्वीर बिना हेलमेट लगाए सार्वजनिक हो रही है ।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।