Jaunpur: व्यापारियों की समस्या मेरी समस्या है : श्याम सिंह यादव
जौनपुर । उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों और सांसद श्याम सिंह यादव के बीच व्यापारी समस्याओं को लेकर *संवाद* कार्यक्रम जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण अहियापुर पर आयोजित किया गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद जौनपुर ने कहा कि व्यापारियों की जो समस्या है वह मेरी समस्या है उसे मुझे क्रमवार नोट कराया जाए मैं अपने स्तर से सभी समस्याओं का निदान करने की पूरी कोशिश करूंगा उन्होंने 3 वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का संक्षिप्त रूप से वर्णन किया ।
नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने मुख्य अतिथि सांसद श्याम सिंह यादव के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया
प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और जिला संरक्षक राजदेव यादव ने संयुक्त रुप से व्यापार मंडल द्वारा आयोजित *संवाद* कार्यक्रम की सराहना किया और कहा कि सांसद जी व्यापारी समस्याओं का अवश्य हल निकालेंगे सराफा एसोसिएशन के साथ-साथ अनाज व्यापार संघ फार्मा एसोसिएशन के व्यापारियों ने रेलवे से संबंधित जीएसटी से संबंधित ओवरब्रिज से संबंधित सोना व्यवसाय से संबंधित यातायात से संबंधित कई समस्याओं को लिखित रूप से सांसद जी को दिया जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहां की जौनपुर के व्यापारियों की समस्या उच्च सदन तक पहुंचाने के लिए सांसद जी का अग्रिम धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि सभी समस्याओं का निदान होगा ।
कार्यक्रम में रवि श्रीवास्तव रामकुमार साहू रमेश बरनवाल मानिकचंद सेठ बनवारी लाल साहू महेंद्र नाथ सेठ अमर जौहरी संदीप वर्मा मनोज कुमार साहू संतोष अग्रहरी रामेश्वर केसरवानी लोकेश कुमार अरुण कपूर ज्ञानेंद्र साहू जागेश्वर केसरवानी अवधेश चंद भारद्वाज चंद्रशेखर निषाद अशोक भाटिया चंद्र मोहन वर्मा हफीज शाह नरेश सेठ यशवंत साहू डीके अग्रहरी नीरज शाह रितेश गुप्ता कृष्ण कुमार जायसवाल नर्वदेश्वर केसरवानी दिनेश अग्रहरि दिनेश यादव राजेश कुमार मौर्या के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया सभी अतिथियों का आभार युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने व्यक्त किया ।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।