जौनपुर के बेटे ने किया जिले का नाम पूरे विश्व में विख्यात #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। जिले के एक बेटे ने एक ऐसी तकनीकी का इजाद किया है जिसके माध्यम से कोरोना जैसी महामारी का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है तथा इस विमारी का इलाज और बचाव की तरकीब खोजी जा सकती है। इस नई खोज के चलते दुनियां भर में इस भारतीय युवक की तारीफ हो रही है।
नगर के सिटी स्टेशन के पास स्थित चांदपुर मोहल्ले के निवासी अनिल श्रीवास्तव के पुत्र डॉ अंकित कुमार श्रीवास्तव डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की तकनीकी संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर है उन्होने नोवेल कोरोनावायरस COVID-19 जैसे अन्य महामारी मामलों का समय पर पूर्वानुमान महत्वपूर्ण निर्णय लेने और निवारक उपायों को लागू करने की योजना बनाने में सहायता कर सकता है।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की तकनीकी संस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉo अंकित कुमार श्रीवास्तव ने मशीन लर्निंग का उपयोग करते हुए कोविड-19 महामारी के पूर्वानुमान लगाने के लिए एक सटीक पूर्वानुमान मॉडल प्रस्तावित किया है |
पूर्वानुमान मॉडल की सटीकता को प्रदर्शित करने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), इटली और ऑस्ट्रेलिया सहित तीन अलग-अलग देशों के लिए COVID-19 महामारी परिदृश्य की पहली लहर पर एक प्रारंभिक नमूना-अध्ययन किया गया। उसके बाद भारत में पहली, दूसरी और तीसरी लहरों के लिए COVID-19 महामारी परिदृश्यों पर गहन विश्लेषण किया गया ।
यह शोध हाल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के जर्नल में डॉo अंकित कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रकाशित किया गया जिसमे कोविड-19 के सटीक पूर्वानुमान मॉडल के साथ-साथ इससे उपाय तथा बचाव की भी चर्चा की गई है जिसकी सराहना विश्व स्तर पर हो रही है
डॉo श्रीवास्तव का मानना है कि इस शोध के निष्कर्ष निश्चित रूप से आगे के अध्ययनों को COVID-19 जैसे महामारी के परिदृश्यों के अधिक सटीक पूर्वानुमान मॉडल विकसित करने के लिए प्रेरित करेंगे। डॉo श्रीवास्तव मूल रूप से जौनपुर के निवासी हैं तथा इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता पिता, परिवार के साथ-साथ, मित्रों को दिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।