• Breaking News

    Jaunpur: भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है : लालबहादुर यादव #JaunpurUpdateNews


    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहे देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 43वां दिन जौनपुर के तीसरे दिन धर्मापुर बजार से जगह जगह लोगों ने पद यात्रियों का जोरदार स्वागत करते हुए सदर विधानसभा में प्रवेश कर आज की यात्रा समापन किया वहीं सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने पद यात्रियों को संम्बोधित करते हुए कहा भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है। समाज में नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा सरकार के कारनामों के कारण जनता ने भी तय कर लिया है कि वह सन् 2024 में भाजपा सरकार की विदाई अवश्य करेगी।

    पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकासकार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकासकार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है।

    कहा कि भाजपा संविधान का ईमानदारी से पालन नहीं कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है। भाजपा को अंधेरा पसंद है। इसलिए प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही है। इसलिए पदयात्रा के माध्यम से जनता को जगाने आए हैं

    लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की घोर उपेक्षा है। भाजपा सरकार में गरीब की कमर टूट गई है। महिलाएं अपमानित हो रही है। नौजवान बेकारी से परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है यात्रा में मुख्य रूप से अखिलेश गुप्ता, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल,विनय मास्टर, दिनेश फौजी, विकास यादव, राकेश यादव, रमेश साहनी,अविनाश विद्यार्थी राजवीर यादव पंकज यादव अमित ठाकुर विनोद प्रधान,अनिल प्रधान आशुतोष तिवारी, अभिषेक इंजीनियर अवधेश यादव,ऋषि यादव,तौफीक, रमाशंकर, निजामुद्दीन,गुड्डू, अवनीश यादव सोनकर,कौशल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad