पूर्वांचल स्टेडियम में होगी आयोजित, 8 अक्टूबर से वेबसाइट पर अपलोड होगा एडमिट कार्ड
8 अक्टूबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थी जो किसी कारण से प्रथम दक्षता परीक्षा और काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो सके थे, ऐसे व्यक्ति 12 अक्टूबर को आयोजित द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा काउंसलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति सारे दक्षता परीक्षा पत्र 8 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
500 रुपए है काउंसलिंग शुल्क
सहायक कुलसचिव प्रवेश सेल ने बताया कि अब तक किसी अपरिहार्य कारणों से जो अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हैं। ऐसे अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार 12 अक्टूबर को 1 हजार रुपए शुल्क जमा कर आफलाइन आवेदन कर शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद ही काउंसलिंग आयोजित होगी। अभ्यर्थी को काउंसलिंग में सम्मिलित होने के लिए काउंसलिंग शुल्क के रूप में 500 रूपये कैश जमा करना होगा।
एम.एड. की अंतिम काउंसलिंग 18 अक्टूबर को
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध एम एड महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022 -24 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष द्वितीय और अंतिम काउंसलिंग 18 अक्टूबर 2022 को होगी। इसमें 1 से 730 तक के वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो प्रथम काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए हैं या अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं। यह जानकारी सहायक कुलसचिव परीक्षा सेल ने दी है।
काउंसलिंग पत्र 14 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थी को काउंसलिंग पत्र में जारी किए गए निर्देशों का पालन कराना अनिवार्य होगा।
%20(1).jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।