• Breaking News

    Jaunpur: DIOS को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश, DM बोले- जल्दी पूरी करें जांच


    डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानों की लंबित जांच के संदर्भ में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। डीएम ने इस दौरान अधूरी जांच को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। वही कार्य में उदासीनता बरतने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समय के साथ अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश दिए डीएम द्वारा दिया गया।

    कार्यशैली में सुधार लाएं DIOS

    कलेक्ट्रेट सभागार में जांच के दौरान समीक्षा करते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया है। डीएम ने अधिकारियों की जांच की समीक्षा करते हुए कहा कि जितनी भी जांच की गई है उनमें से कोई भी अधूरी न रहने पाए। उन्होंने अधूरी जांचों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

    किसका रुका वेतन

    जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि ऐसे अधिकारी जिन्होंने अभी तक एक भी जांच नहीं की है उनका वेतन रोका जाए। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड राजेंद्र कुमार, निर्माण खंड जैनु राम, निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार राव, आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह और एएमए जिला पंचायत जेपी मौर्य का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

    10 अक्टूबर तक पूरा करें DPR

    वहीं गुरुवार की शाम हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हर घर नल जल योजना के संदर्भ में 10 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत डीपीआर का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रोजेक्ट मैनेजर मजदूरों की संख्या को बढ़ाकर प्रतिदिन 500 कनेक्शन देना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने जल निगम को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad