जेवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने जीता रजत पदक: राष्ट्रमंडल खेल में भी कर चुके हैं प्रतिभाग, गांव में भव्य स्वागत

जौनपुर में अदारी डभिया निवासी जेवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने गुजरात मे खेली जा रही नेशनल गेम चैम्पियनशिप मे 79.78 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता है। इस कामयाबी से गांव मे खुशी है। इसके पहले भी वह राष्ट्रमंडल खेल मे 6 वां व विश्व चैम्पियनशिप 10 वां स्थान हासिल कर चुके हैं।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित यादव किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। वह देश के लिए राष्ट्रमंडल व विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप खेल चुके हैं। इसके पहले वह 11 जून 2022 को चेन्नई मे खेली गयी इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में 82.54 मीटर भाला फेंककर रजत पदक के साथ 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इग्लैंड मे खेली गई राष्टमंडल प्रतियोगिता क्वालिफाई करके वहां 6वां स्थान हासिल किया था।
जबकी जेवलिन थ्रो में उनकी विश्व रैंकिंग 22वीं होने की वजह से 15 से 24 जुलाई तक अमेरिका में खेले जा रहे विश्व चैम्पियनशिप में भी खेलने का अहर्ता मिली थी। जिसमें 10वां स्थान हासिल किया था। उनके इस प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाने पर गांव में भव्य स्वागत किया गया था। अब पुन उसकी सफलता पर लोग खुश है
मीरगंज के अदारी डभिया निवासी मैराथन धावक सभाजीत यैदव का दुसरे नंबर के पुत्र रोहित उस समय सुर्खियों मे आए थे जब 2015 में उन्होंने विश्व स्कूल गेम चैम्पियनशिप मे तुर्की में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिन प्रतिदिन वह नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। यूपी सरकार उन्हें पुरस्कृत भी कर चुकी है। इसी सफलता को देखते हुए बरेका वाराणसी ने वरिष्ठ लिपक के पद पर 2020 मे नौकरी भी दे दी। जिसके बाद उनके खेलो में और निखार आया। काफी शांत रहने वाले रोहित यादव सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देते हैं। इस समय वह पटीयाल मे प्रैक्टिस कर रहे हैं। रोहित यादव ने अमर उजाला से फोन से बातचीत मे बताया की गुजरात मे खेली जा रही नेशनल गेम प्रतियोगिता मे उन्हें दूसरा स्थान मिला है। जिसमें उन्होंने 79.78 मीटर भाला फेंका है भविष्य वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
रोहित का टॉप टेन प्रदर्शन
युवा जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव ने कई प्रतियोगिता में पदक जीता है।
6 फरवरी 2021 भारतीय अंडर/20 प्रतियोगिता गुवहाटी में 77.86 मीटर,
9 मई 2022 इंडियन ओपन प्रतियोगिता जमशेदपुर 78.31मीटर
5 मार्च 2021 इंडियन ग्रा.पी.पटियाला 78.47मीटर
5 नवंबर 2022 भारतीय अंडर 20 मंगल गिरि 70.60 मीटर
17 मार्च 2021 फेडरेशन कप पटियाला 78.80 मीटर
3 अगस्त 2019 अंतर्राष्ट्रीय अध्याय लखनऊ 78.98 मीटर
13 मार्च 2022 को इंडियन ग्रा पी तिरुवनंतपुरम 80.03 मीटर
24 मई 2022 इंडियन ग्रा पी भुवनेश्वर 80.83 मीटर
3 अप्रैल 2022 को नेशनल फेडरेशन कप थेनिपालामी 81.83 मीटर
11जून 2022को नेशनल इंटर स्टेट सीनियर चैंपियनशिप चेन्नई मे 82.54 मीटर भाला फेक चुके हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।