Jaunpur: नवमी पर देवी स्वरूप पूजी गई कन्याएं, हुआ हवन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की गई। घरों व मठों में कन्या पूजन किया गया। हवन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पांव पखारे, टीका लगाया और विधि-विधान से भोजन और दक्षिण देकर विदा किया। घरों और मंदिरों हवन भी किया गया। मुफ्तीगंज के मुर्तजाबाद में सार्वजनिक दुर्गा मित्र मंडल समिति, रामपुर बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पुजोनोत्सव समिति, खड़हर डगरा नव दुर्गा समिति, शिवशक्ती दुर्गा पूजा समिति, नव दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में हवन किया गया। घरों में कन्या पूजन किया गया।
सिकरारा क्षेत्र के खाना पट्टीगांव स्थित अवधूत कुटी में कन्या पूजन किया गया। कुटी के सेवक दीपराज ने बताया कि नौ कुमारी कन्याओं की दुर्गा स्वरूप तथा एक बालक की भैरव रूप में पूजा की गई।
सिंगरामऊ में माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। उसके बाद हवन किया गया। नौ दिन तक व्रत धारण करने वाले श्रद्धालुओं ने हवन के बाद नौ कन्याओं को भोजन कराया। बदलापुर क्षेत्र में देवी भक्तों ने नौ कुमारी कन्याओं को भोजन कराने के बाद यथा शक्ति दान दक्षिणा देते हुए उनका पूजन अर्चन किया

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।