• Breaking News

    Jaunpur: विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर : प्रो. निर्मला एस. मौर्य #JaunpurUpdateNews


    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रामधुन गाया गया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए संस्थापक स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका थी। उनके चिंतन से प्रेरणा लेकर विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पर अग्रसर है।

    गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को गांधीजी के एकादश व्रत से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सहभागिता निभानी चाहिए।

    धरती के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनकी सादगी पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार उनके नारा को साकार करने के लिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

    स्थापना दिवस पर माननीय कुलाधिपति द्वारा भेजे गए संदेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा से विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। समारोह के बाद नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

    रामधुन की टीम में रमेश पाल, राज नारायण सिंह, जगदंबा मिश्र, सुनील सिंह और रविंद्र तिवारी थे। गांधी वाटिका में कुलपति, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, सहायक कुलसचिव अमृतलाल अजीत सिंह दीपक सिंह श्रीमती बबीता सिंह, डॉ लक्ष्मी मौर्य समेत शिक्षक और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में नयन साहू और प्रांशु शुक्ला ने भक्ति गीत से लोगों को भाव विभोर कर दिया।

    इस अवसर पर प्रो.वंदना राय, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो.रामनारायण, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो देवराज सिंह, प्रो. संदीप सिंह, डॉ मनोज मिश्र, डा.राजकुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.रसिकेश, डॉ.राकेश यादव, डॉ.गिरधर मिश्र, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ.मंगला यादव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विनय वर्मा, डॉ पीके कौशिक, श्याम श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, समेत शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad