Jaunpur: कर्तव्य बोध से ही समाज का विकास:प्रो.कृष्णकांत शर्मा #JaunpurUpdateNews
सुइथाकला,जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर, जौनपुर में शनिवार को बी.एड.विभाग के तत्वावधान में बी.एड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की एक संगोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें प्रत्येक छात्र ने गरीबी,धर्मनिरपेक्षता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरणीय जागरूकता , लिंग भेद आदि पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कांत शर्मा, पूर्व प्राचार्य आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय, जौनपुर ने कहा कि समाज का विकास करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए समन्वयक-रासेयो डॉ.राकेश कुमार यादव ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ.अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि संगोष्ठी की गुणवत्ता उसके मौलिकता पर निर्भर करती हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉ लालमणि प्रजापति ने कहा कि सेमिनार में प्रतिभाग करने से लोगों के मस्तिष्क का उच्चतम विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापक बृजेश तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर सह संयोजक डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन, डॉक्टर नीलमणि सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह,समस्त प्रतिभागी एवम् पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।