• Breaking News

    Jaunpur: धूमधाम से मनाई गई बापू और पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री की जयंती #JaunpurUpdateNews


    जौनपुर। इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली, सिरकोनी जनपद जौनपुर में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवम् सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। जिलाधिकारी महोदय जौनपुर एवम् बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा निर्धारित पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम समस्त विद्यालय स्टाफ तथा बच्चों के साथ झण्डा गीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। 
     एसएमसी अध्यक्ष के साथ मिलकर हम सभी ने तिरंगा झंडा फहराया। तत्पश्चात् बच्चो के साथ हम सभी महात्मा गांधी जी एवम् शास्त्री जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा गांधी जी एवम् शास्त्री जी के आदर्शो एवम् विचारों पर व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। 

    बच्चों एवम् सभी स्टाफ ने मिलकर स्वच्छता ही सेवा है, कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय एवम् ग्राउंड की साफ सफ़ाई किया। सभी बच्चों को सहायक अध्यापिक शिप्रा सिंह द्वारा हाथ धुलाई के सारे स्टेप बताए गए। 

    संचारी रोगों के बारे में तथा डेंगू से बचाव के लिए सभी को जागरूक करते हुए मैं ने बताया कि आप लोग इस समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, और मच्छरों को पनपने न दे। अंत में सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

    इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी, प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, सहायक अध्यापिक रोली अस्थाना, पूनम राव, शिप्रा सिंह, प्रशिक्षु आरती यादव, सभी रसोईया मीना देवी, इंदा देवी, सुनीता देवी तथा सभी बच्चें उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad