• Breaking News

    Jaunpur: लड़की ने शादी से किया इंकार, मुकदमा दर्ज

    जौनपुर से केराकत थाना क्षेत्र शहर दहेज का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सेना में भर्ती होने के बाद दूल्हे ने दहेज की रकम बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी होते ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है। वही लड़की के परिजनों द्वारा तिलक में दी गई दहेज की रकम वापस मांगी गई तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने रकम देने से मना कर दिया है। इस मामले में केराकत कोतवाली थाने में लड़की पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    तिलक में दिए थे 5 लाख रूपये

    केराकत थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी पूजा यादव की शादी गाजीपुर के शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी श्रवण कुमार यादव के साथ तय हुई थी। युवती के पिता नागेन्द्र यादव ने दहेज स्वरूप तिलक में 5 लाख रूपया दे दिया। इसी बीच दुल्हा श्रवण कुमार सेना में भर्ती हो गया। सेना में भर्ती होते ही श्रवण कुमार ने दहेज की रकम बढ़ा दी। जिसके बाद दहेज में और 10 लाख रूपए की मांग होने लगी।

    लड़की ने थाने में दी तहरीर

    रकम‌ न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी जाने लगी। जिस पर कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। इंकार करने पर तिलक में दी गयी 5 लाख रूपए नगद और 1 लाख रुपये खर्च को वापस लेने की मांग की गई। वर पक्ष ने रकम‌ देने से मना कर दिया और गाली गलौज करने लगा। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद युवती कोतवाली पंहुची और युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित दीपक यादव, श्लोका यादव, प्रीति यादव, श्रवण यादव के खिलाफ़ धारा 504, 506, 406 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad