Jaunpur: एरियर भुगतान सहित शिक्षकों की लबिंत समस्याओं के लिए संगठन ने दिया ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल वित्त एंव लेखाधिकारी जौनपुर दीपक सिंह से मिलकर अंतर्जनपदीय शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान सहित चार सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन दिया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
प्रतिनिधिमंडल ने लेखाधिकारी से मांग की कि दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर लगभग 159 शिक्षक यहाँ आये हैं जिनका ढाई महीने का वेतन भुगतान बकाया है। इन सभी शिक्षकों का सामुहिक रुप से एरियर भुगतान सुनिश्चित किया जाए जिससे उनको ऑफिस का चक्कर न लगाना पड़े।लेखाधिकारी से मांग किया गया कि ऑफिस में एक रजिस्टर मेंटेन किया जाए जिससे कि शिक्षकों के एरियर भुगतान सम्बंधित पत्रवली पर नम्बरिंग करते हुए सम्बंधित को रिसीविंग उपलब्ध कराया जा सके जिससे सम्बंधित पटल द्वारा फाइल खोने की बहानेबाजी न की जा सके। शिक्षकों के एनपीएस खाते में कटौती के हिसाब से सरकार के अंश को अद्यतन स्थानांतरित किया जाए।
वित्त एंव लेखाधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जो भी शिक्षक समस्याओं को प्रस्तुत किया गया है उन सभी का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और जल्द ही इससे सम्बंधित पत्र निर्गत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश पाठक, जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, बक्सा अध्यक्ष सरोज सिंह, मड़ियाहूं अध्यक्ष विशाल सिंह, शशांक मिश्रा रुचि पांडे मुन्ना लाल यादव स्वतंत्र कुमार अश्वनी राय इत्यादि लोग उपस्थित रहे
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।