• Breaking News

    Jaunpur: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत


    मीरगंज। प्रयागराज जिले के जंघई के ककरहा बस्ती में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थाना के जंघई चौकी अंतर्गत जंघई ककरहा निवासी हरिकेश गौड़ (35) करंट की चपेट में आ गए। बताया गया कि हरिकेश जंघई बाजार में ही एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता था। रोज की तरह सोमवार की शाम को वह अपनी दुकान से काम करके घर पहुंचा था। पत्नी निर्जला देवी बाहर बर्तन धो रही थी। 
    घर में कपड़ा निकाल रहा था तभी बिजली का केबल कहीं कटा था मृतक का हाथ वहीं छू गया। इससे करंट लगा और वह गिर गया। पत्नी भाग कर आई और किसी तरह से किनारे की। जंघई के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां जाते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरिकेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad