• Breaking News

    Jaunpur: बीमारी से अधिक सड़क हादसे में होती है मौते : दिनेश टण्डन


    जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आज यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्थान जनक कुमारी इन्टर कालेज में आयोजित किया गया। जहाँ छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित व जागरुक किया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    मुख्य अतिथि दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने व लायन्स पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी बीमारी से इतने अधिक लोग प्रतिदिन नहीं मरते जितने अधिक लोग दुर्घटनाओं के कारण आसमयिक मृत्यु के काल में समा जाते हैं, इसलिए जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। 

      दिनेश टंडन ने कहा कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। ज़रा सी लापरवाही से परिवार की खुशियां गम में बदल जाती हैं। वाहन चलाने के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि वाहन की गति अनियंत्रित न होने पाए। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और आप सही-सलामत रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन भी एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी।


    भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रिया यादव, द्वितीय खुशी कन्नौजिया, तृतीय हर्ष सिंह रहे, जिन्हें शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विनय अग्रहरि, हर्ष त्रिपाठी, काजल मौर्य, मान्या श्रीवास्तव, मोहम्मद इरफान व सूरज अग्रहरि को सान्त्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, 

    उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई कि- यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगें। वाहन को नियंत्रित गति में ही चलाएंगे। कभी भी नशे में वाहन नही चलाएंगे । मुड़ते समय संकेतक लाइट का उपयोग जरूर करेंगे। सड़क पर स्टंट नहीं करेंगें और गलत दिशा में वाहन कदापि नहीं चलाएंगे। सड़क पर अपने बांये तरफ वाहन चलाएं और दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने दें। बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए किसी वाहन का संचालन नहीं करेंगें। बिना हेलमेट के मोटर साइकिल व स्कूटर नहीं चलायेंगे। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे तथा अन्य को भी प्रयोग के लिए प्रेरित करेंगें। कोई भी गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करेगें।

      आभार विपनेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया, संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। निर्णायक मण्डल में जवाहर सरोज व संदीप गुप्ता रहे। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, सचिव राजीव श्रीवास्तव, राम कुमार साहू, ज़ीहशम मुफ्ती, राजेश श्रीवास्तव, लियो क्लब अध्यक्ष हर्षित रंजन जितेंद्र प्रसाद, राज कुमार आदि उपस्थित रहे

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad