• Breaking News

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, प्रतिमा का हुआ विसर्जन #JaunpurUpdateNews


    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ बुधवार देर शाम के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दुर्गा जी को विदाई दी।मां दुर्गा की प्रतिमा को समूचे नगर में भ्रमण के लिए निकाला गया। श्रद्धालुओं ने अपने छतों के ऊपर से दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा किया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    मां की प्रतिमा का भ्रमण नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गांव उकनी में स्थित बने विसर्जन कुंड में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर विसर्जन कुंड के चारों तरफ गोताखोर, सफाई कर्मी की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। उकनी में बने विसर्जन कुंड में लगभग 4 दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व में पूजा पंडालों ने मां की विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, संरक्षक चेयरमैन शिव गोविंद साहू, उपाध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल व मंत्री भोला चौरसिया ने संयुक्त रुप से पूजा पंडालों के अध्यक्षों को मां की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व में उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह तथा थाना प्रभारी रमेश यादव ने दुर्गा के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए पूजन अर्चन भी किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad