• Breaking News

    Jaunpur: धरने पर बैठी विवाहिता को जूस पिलाकर प्रधान ने धरना कराया समाप्त आरोपी पति पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज #JaunpurUpdateNews


    खेतासराय(जौनपुर)इलाके के जमदहा गांव में पति की बेवफ़ाई से क्षुब्ध पाँच दिन से दुधमुंही बेटी के साथ धरने पर बैठी विवाहिता को ग्राम प्रधान ने गुरुवार को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया । एडीजी के संज्ञान लेने से बैक फुट पर आई पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों पर पाँच धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । 
    ब्लॉक से आए डॉक्टरों ने गर्भवती महिला का चेकअप किया । पति से धोखा खाई विवाहिता को न्याय दिलाने के लिए गांव के लोग हाथों हाथ लिए है ।


    दर असल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर की मूल निवासी सुनीता यादव का महाराष्ट्र में गार्ड की नौकरी करने के दौरान इसी गांव निवासी मिंटू प्रजापति से प्रेम विवाह कर शादी रचाई । इसी दरम्यान उसे देढ़ साल की बेटी नव्या का जन्म हुआ । दोनों मिया बीवी के रूप में रह रहे थे । 
    मौजूदा समय मे पेट मे सात माह का गर्भ है । पति ने बिन बताए महाराष्ट्र से भागकर गांव आया तो तीन माह के इंतजार के बाद वह बेटी के साथ गांव धमक पड़ी । पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर सुनीता को ससुराल वालों ने प्रवेश दिया । आरोप है कि बमुश्किल दो माह बीते होंगे ससुराल द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा । दो सप्ताह पहले सुनीता को घर वालों ने निकाल दिया ।

     स्थानीय पुलिस और एसपी कार्यालय का चक्कर लगाया लेकिन इंसाफ़ नही मिला तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन के राह पर चल पड़ी । पति के चौखट पर धरना शुरू किया तो पुलिस प्रशासन हरक़त में आ गया । सुनीता के तहरीर पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, दहेज़ उत्पीड़न समेत पाँच धाराओं में पति, देवर, सांस और ननद पर अभियोग दर्ज कर लिया । पांचवें दिन ग्राम प्रधान ने विवाहिता को जूस पिलाकर धरना समाप्त करा दिया । 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad