• Breaking News

    OTP से पकड़े गए बुलेट चोर: डेढ़ वर्ष पहले जौनपुर से चुराई गई बाइक चंदौली में मिली, दो गिरफ्तार

    चोरी की बुलेट बाइक सर्विस कराने के दौरान बुलेट मालिक मोबाइल पर ओटीपी चला गया। जिससे बलुआ पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के पास से बुलेट के साथ चोरी की एक स्कूटी और तमंचा, कारतूस भी बरामद किया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    जौनपुर जिले के मछलीशहर के मीरपुर निवासी निशांत सिंह की बुलेट बाइक पांच मार्च 2021 को क्षेत्र स्थित एक चौराहे के पास से चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने मछलीशहर थाने में दर्ज कराई थी। घटना के  करीब डेढ़ साल बाद एक व्यक्ति बुलेट बाइक को चहनिया स्थित बुलेट के शो-रूम पर पहुंचा।


    इस दौरान एजेंसीकर्मी ने बुलेट बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर डाला वैसे ही ओटीपी मैसेज वाहन स्वामी के मोबाइल पर चला गया। वाहन स्वामी ने इसकी सूचना थाने पर दी। बाद में बलुआ पुलिस ने एजेंसी पर जाकर सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसके बाद बलुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुलेट गाड़ी सर्विस कराने आए हिंगुतर निवासी चंदन सिंह और ऋषि खरवार को धर दबोचा।

    पुलिस ने उसके पास से एक स्कूटी समेत, मोबाइल, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी सौरभ यादव और प्यारेपुर निवासी शैलेश यादव के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए थे। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad