Jaunpur: घने कोहरे की तनी चादर, वाहनों की धीमी हुई रफ्तार || #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। इस साल सर्दी में पहला कोहरा मंगलवार को दिखा। घने कोहरे की चादर से पूरा शहर ढका रहा। इससे दृश्यता कम हो गई। कहीं-कहीं दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को दिन भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जौनपुर से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें विलंबित रहीं। उधर, अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 21.1 तथा न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने आगामी तीन-चार दिनों तक कोहरे का असर इसी तरह रहने का अनुमान जताया।
मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया जो 11 बजे तक रहा। सुबह नौकरी व काम के लिए निकले लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। वाहन चालक धीरे-धीरे कोहरे को चीरते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों को सुबह कोहरे के बीच स्कूल जाना पड़ा। हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। हल्की धूप तो हुई लेकिन शाम होते ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। ठंड बढ़ने से लोग जल्द ही बाजारों से काम निपटाकर घर जाते दिखे।
जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं कोहरे का असर रोडवेज बसों पर देखने को मिला, बस चालकों का कहना है कि कोहरे की वजह से बसें धीमी गति से चल रही हैं।
ट्रेनें रहीं विंलंबित
दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस 11 घंटे विलंबित रही। इसे सुबह 7.40 पर जौनपुर पहुंचना था, लेकिन शाम पांच बजे के बाद पहुंची। इसी तरह सूरत से छपरा चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस करीब साढ़े चार घंटे, अयोध्या जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्स. करीब ढाई घंटे, गोदान एक्सप्रेस दो घंटे, देहरादून एक्सप्रेस चार घंटे, गंगा सतलुज एक्स. करीब साढ़े चार घंटे विलंबित रही।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।