• Breaking News

    Jaunpur: भाजपा ही तय करेगी सपा का प्रत्याशी! || #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ रही है। जल्द ही आरक्षण पर निर्णय होने के बाद निकाय चुनाव की तस्वीर साफ होगी। इधर नगर पालिका जौनपुर के चुनाव को लेकर सभी संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं।लोगों से सम्पर्क कर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel 

    इसके इतर सभी मुख्य पार्टियां अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पार्टी द्वारा मंगाये गये संभावितों की सूची में से जीताऊ प्रत्याशियों को आगे किया जाएगा। भाजपा 2-3 प्रत्याशियों के बीच मंथन कर रही है। समाजवादी पार्टी की बात करें तो यहां पर मौर्य, मुस्लिम, यादव, बनिया (व्यापारी) वर्ग के प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी है।

    'नहले पर दहला' चलने की तैयारी 

    समाजवादी पार्टी के सूत्रों की मानें तो पार्टी भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने का इंतजार कर रही है। इससे तो यह साफ हो गया कि भाजपा का प्रत्याशी ही सपा का प्रत्याशी तय करेगा। अगर भाजपा डॉ. रामसूरत मौर्य (सभासद) भाजपा उत्तरी के नगर उपाध्यक्ष को मैदान में उतारती है तो जातिगत आंकड़ों को देखते हुए सपा फिर किसी और जाति के प्रत्याशी पर दांव लगाएगी। इसके अलावा अगर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष आशू गुप्ता को टिकट देती है 

    तो सपा किसी और जाति के जीताऊ प्रत्याशी पर दांव लगाएगी। कुल मिलाकर सपा 'नहले पर दहला' चलने की तैयारी में है। 

    कुछ प्रत्याशी जमीनी तो कुछ हवा-हवाई

    सपा में दावेदारों की बात करें तो रतन साहू, शकील अहमद, पूनम मौर्या, गप्पू मौर्या, श्रवण जायसवाल, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरविंद बैंकर, पप्पू मौर्या, डॉ. चित्रलेखा सिंह आदि संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में माहौल बनाने में जुटे हैं। कुछ तो मीडिया के बीच जाकर बड़े-बड़े दावे भी कर रहे हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशी जमीन से भी जुड़े हुए हैं और हर वर्ग का समर्थन उन्हें प्राप्त हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो हवा-हवाई हैं, जिन्हें उनके वार्ड के लोग भी पसंद नहीं करते। खैर सपा अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रही है जल्द ही रिजल्ट सबके सामने आने की उम्मीद है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad