• Breaking News

    Jaunpur: सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में गर्ल्स व बॉय में एलो हाउस ने मारी बाजी || #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू ) ने फीता काटकर किया।

    जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं द्वारा लंबी दौड़, खो खो व कबड्डी में चार हाउस जिसमें रेड, ग्रीन, एलो व ब्लू हाउस में हिस्सा लिया।

    50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता लड़कों में एलो हाउस से शौर्य तिवारी व लड़कियों में ब्लू हाउस से आर्य विश्वकर्मा प्रथम तथा 200 मीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों में रेड हाउस से उत्कर्ष गुप्ता व लड़कियों में हेलो हाउस से तबस्सुम बानो व ग्रीन हाउस की हर्षिता रही प्रथम , सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता लड़कों में रेड और एलो हाउस के बीच हुआ जिसमें 4 पॉइंट से एलो हाउस प्रथम तथा लड़कियों में रेड और एलो व ग्रीन तथा ब्लू के बीच हुआ जिसमें एलो व ग्रीन हाउस प्रथम रही, खो-खो प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयस में रेड हाउस प्रथम रहा। 

    खेल प्रतियोगिता में चेष्ठा साहू, आर्य चौरसिया, अनुष्का साहू ,सोनाक्षी सिंह, सुशांत सिद्धार्थ गौड़ व मयंक श्रीवास्तव आदि छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल के पूर्व में विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित तथा झंडारोहण करते खेल की शुरूआत किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलकूद प्रतियोगिताओं का होना जरूरी है इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। 

    खेल प्रतियोगिता की रेफरी अभिषेक तिवारी, नीरज मिश्रा व कमलेश मिश्रा तथा कोच रंजीत गुप्ता ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर मृदुला सिंह, सपना दुबे, प्रज्ञा सिंह, पूजा सिंह, रेनू सिंह, प्रिया त्रिपाठी, जेपी मौर्या, कृपा शंकर गुप्ता, सुमन पांडे ,कंचन गुप्ता व तृप्ति गुप्ता आदि लोगों ने सहयोग किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad