• Breaking News

    Jaunpur: मां कलावती देवी ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को सदैव प्रेरित किया: डॉ० यदुवंशी || #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर । मां कलावती देवी धार्मिक प्रवृत्ति की समाज सेविका रहीं। उन्होंने शिक्षा के प्रति सदैव आगे बढ़ने के लिए समाज को प्रेरित किया। मां कलावती का निधन एक युग के समाप्त होने के बराबर है। 
    उक्त विचार शिक्षाविद व प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने सिविल लाइन स्थित पवन प्लाजा में आयोजित शोक सभा में व्यक्त किया। डॉ यदुवंशी ने आगे कहा कि रांची झारखण्ड में स्थित वाईवीएन यूनिवर्सिटी इसका जीता जागता प्रमाण है।

     इसके साथ ही उनकी प्रेरणा से देश में दर्जनों शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। विदित हो कि मां कलावती देवी वाईवीएन यूनिवर्सिटी रांची झारखंड के कुलाधिपति वैजनाथ जी की धर्मपत्नी व वाईवीएन यूनिवर्सिटी रांची झारखंड के चेयरमैन जाने-माने शिक्षाशास्त्री रामजी यादव की मां थी। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर प्रकृति से प्रार्थना किए कि मृतक आत्मा को प्रकृति में शांति मिले। 

    शोक सभा में मुख्य रूप से अभिषेक यादव ,ज्ञान यादव,कृष्ण कुमार यादव,विकास यादव, कृष्ण मुरारी मिश्रा, शैलेंद्र सिंह,नीरज सिंहअजीत यादव, सनी मौर्या, अरविंद यादव,प्रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे। शोक सभा का संचालन आयुष संस्थान के प्रबंध निदेशक आशीष यादव ने किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad