• Breaking News

    Jaunpur: युवाओं के समग्र विकास के लिये परम्परागत भारतीय खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत: कुलपति

    सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में कॉलेज के संस्थापक-प्रबन्धक राजर्षि कुँवर श्रीपाल सिंह जी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० निर्मला एस० मौर्य रही। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा खेल जीवन का अभिन्न अंग है तथा युवाओं के समग्र विकास के लिये परम्परागत भारतीय खेलों  को बढ़ावा देने की जरूरत है। 

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक कुँवर जय सिंह एवं प्राचार्य प्रो० अरुण कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो० एन. के. सिंह ने सभी आमन्त्रित अतिथियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया। उक्त अवसर पर कैप्टन एस. पी. सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. बृजेश सिंह डॉ. मनोज सिंह, डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, मेजर दिलीप सिंह, कुमार राज पाण्डेय, राकेश कुमार, अनिल मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad