• Breaking News

    Jaunpur: नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को एक जुट होने की जरूरत :अंजू यादव

    मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। नगर के पकड़ी मोहल्ला में समाजवादी पार्टी  महिला सभा की बैठक में महिला जागरूकता सम्मेलन व समीक्षा बैठक  नगर अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव में महिलाओ को एकजुट होने की अपील की गई। मुख्य अतिथि सपा विधानसभा अध्यक्ष अंजू यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से महिला विरोधी है।

    उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार के आने के बाद से महिलाओं का बजट बिगड़ कर शून्य पर आ चुका है। घरेलू गैस इतनी महंगी हो गई है कि उन्हें फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है।

    नगर अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि महिलाओं को आज भी अपनी बात रखने का अधिकार नहीं दिया गया है। आधी आबादी को मजबूत किए बिना देश कतई आगे नहीं बढ़  पाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष अनुपमा सिंह पटेल ने कहा कि अगर हमें अपने देश को विकसित बनाना है तो जरूरी है कि पुरुष और खुद महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाए केवल पूजने से महिला सशक्त नहीं होती है । महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए। आगे कहा कि नारी शक्ति हमारे देश में सदियों से पूजनीय रही है। पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के प्रसव के लिए एंबुलेंस ,102, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप व  जैसी योजनाएं चलाई मगर आज सरकार खुद को उसका श्रेय दे रही है।

    कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ अध्यक्ष अनुपमा सिंह पटेल ने किया।

    इस अवसर पर शकुंतला देवी, शीला यादव, शांति पटेल, बबीता शर्मा, माधुरी देवी, शिव देवी प्रजापति सुशीला सोनी, सलोनी गुप्ता, सरस्वती देवी, सरोज सोनी, मेहरून्निसा व कंचन साहू आदि लोग मौजूद रही।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad