• Breaking News

    जौनपुर, धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 2 गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज,जौनपुर में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह पूरा मामला सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहुआ का है।

    एसपी ग्रामीण और मड़ियाहूं सीओ के निर्देश पर की गई। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि देहुआ गांव की हरिजन बस्ती में लोगों को धन व प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है। एक घर में लोगों को इकट्ठा करके बाइबल पढ़ाई जा रही थी। 

    रविवार की शाम को सूचना की पुष्टि होने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से फरार हो गए।

    पुलिस के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

    जांच के दौरान पुलिस ने कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी और प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी ग्राम भानपुर ढुंढापुर, थाना सुरेरी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 बाइबल और एक बोतल पवित्र जल बरामद किया है। 

    आरोपी करीब 20 से 25 महिलाओं को एकत्र करके ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में थाना सुरेरी में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वहीं, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि डायल 112 पर इस संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad