जौनपुर, थार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की गई जान #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज, खुटहन, जौनपुर। खुटहन वाया पट्टी नरेन्द्रपुर मार्ग के रसूलपुर गांव में रविवार की देर रात चार पहिया वाहन थार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।

जिसे पुलिस थाने ले आई। पिलकिछा गांव के कोकना मजरा निवासी 20 वर्षीय कमलेश गौतम पुत्र स्व विनोद शाम को उसरौली गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था।

रसूलपुर इंटर कालेज के पास घुमावदार सड़क पर सामने से आ रहे थार वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। हेलमेट न पहने होने से कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएससी ले आई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।