• Breaking News

    22.15 करोड़ की लागत से बनेगा खेतासराय–खुटहन मार्ग: गिरीश यादव #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जनपद जौनपुर के विकास को नई रफ्तार देने वाली खेतासराय–खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पहल पर इस बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण के लिए 2215.57 लाख रुपये (लगभग 22.15 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 9.5 किलोमीटर है।

    खेतासराय से खुटहन तक इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। लंबे समय से जर्जर हालत में रहे इस मार्ग को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की लगातार मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि यह वही सड़क है जिसका उल्लेख देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर स्थित टीडी कॉलेज के मैदान में लोकसभा चुनाव के दौरान आयोजित जनसभा में किया था। उस समय यह मार्ग प्रदेश की सियासत में भी चर्चा का केंद्र बना था। इसके बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इस सड़क के निर्माण का मुद्दा प्रदेश शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके लिए भारी भरकम बजट स्वीकृत कराया।

    यह मार्ग जिले के दो प्रमुख राजमार्गों को जोड़ता है। खेतासराय में यह सड़क अयोध्या से काशी को जोड़ने वाले जौनपुर–शाहगंज नेशनल हाईवे से जुड़ती है, जबकि खुटहन में यह इलाहाबाद से अंबेडकर नगर को जाने वाले शाहगंज–मुंगरा बादशाहपुर मार्ग से संपर्क स्थापित करती है। इसके निर्माण से आवागमन आसान होने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने इस मार्ग की स्वीकृति के लिए जौनपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

    सड़क की स्वीकृति की खबर मिलते ही खेतासराय एवं खुटहन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता जताई और क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad