जौनपुर, रेस्टोरेंट के साइन बोर्ड पर उर्दू में ‘हलाल’ शब्द बना विवाद का कारण, जांच में जुटा प्रशासन #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जिले में एक रेस्टोरेंट के साइन बोर्ड पर उर्दू भाषा में लिखे गए “हलाल” शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर साइन बोर्ड की तस्वीर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पूरा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रोड स्थित बॉम्बे चाइनीज फैमिली रेस्टोरेंट से जुड़ा है। रेस्टोरेंट के बाहर लगे साइन बोर्ड पर “हलाल” शब्द लिखा हुआ था, जिसे लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े खाद्य पदार्थों पर लगाए गए प्रतिबंध से जोड़कर देखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाई है। ऐसे में साइन बोर्ड पर इस शब्द के प्रयोग को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी रही। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि मामला किसी सर्टिफिकेशन से जुड़ा न होकर केवल शब्द के प्रयोग तक सीमित हो सकता है।
मीडिया में खबर आने के बाद हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट मालिक फैजान अहमद ने इसे अपनी गलती स्वीकार करते हुए साइन बोर्ड से “हलाल” शब्द हटा दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी सर्टिफिकेट का दावा करने के उद्देश्य से यह शब्द नहीं लिखा था।

मामले को लेकर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है। सहायक आयुक्त खाद्य देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जांच कराई जा रही है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया है। जांच में यदि नियमों के विरुद्ध किसी प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, इस प्रकरण को लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। संगठनों का कहना है कि जब सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट पर प्रतिबंध लगाया है, तो इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग गलत संदेश देता है और इस पर सख्ती होनी चाहिए।
वहीं रेस्टोरेंट पर पहुंचे कुछ ग्राहकों का कहना है कि “हलाल” एक उर्दू शब्द है, जिसके कई धार्मिक और भाषाई अर्थ हैं। ग्राहकों के अनुसार, खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई ज्यादा महत्वपूर्ण है और शब्द को लेकर इतना बड़ा विवाद समझ से परे है।
फिलहाल रेस्टोरेंट से “हलाल” शब्द हटा दिया गया है और प्रशासनिक जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट
हो सकेगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।