• Breaking News

    जौनपुर, रील बनाते समय हुआ हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपर अपडेट न्यूज, चंदवक, जौनपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। बुधवार दोपहर सिधौनी गांव के समीप रील बनाते तेज रफ्तार से बाइक चला रहे दो युवकों की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी हर्ष उपाध्याय और लबेरूआ निवासी विश्वास सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर तराव से सिधौनी गांव की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक चलते समय रील बना रहे थे। 

    इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो हादसे के बाद घबराकर मौके से फरार हो गए। वहीं घायल हर्ष उपाध्याय और विश्वास सिंह को उनके परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad