• Breaking News

    जौनपुर, चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पति प्रतिनिधि की मौत हो जाने की एक ख़बर सोशल मीडिया पर वायरस होते ही शहर में खलबली मच गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार की शाम एक व्यक्ति द्वारा डॉक्टर रामसूरत मौर्या की मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। काफी संख्या में लोग उनके आवास डेरा युसूफ पहुंच गए। 
    वहां पर पहुंचकर लोगों ने देखा तो चेयरमैन प्रतिनिधि अच्छी खासी हालत में टहल रहे थे। चेयरमैन प्रतिनिधि को लोगों ने बताया कि सूरत बिहार कटरा ओलंदगंज निवासी ने एक खबर इस तरह की सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें लिखा था कि आज शहर में अलाव नहीं जलेगा सारी लकड़ी रामघाट जा रही है। जैसे ही यह बात अध्यक्ष प्रतिनिधि को सच्चाई पता लगी उन्होंने लिखित तहरीर कोतवाली दिया।

     पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद चेयरमैन प्रतिनिधि सहयोगियों के साथ पहुंचे तो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति द्वारा बार-बार माफी मांगने पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने उसे क्षमा कर दिया। यह बातें अलग है कि गलती तो उस व्यक्ति द्वारा बड़ी किया था लेकिन क्षमा करने वाला भी महान समझा जाता है। 

    यहां डॉक्टर रामसूरत मौर्या ने गांधीवादी विचारधारा के चलन को ही अच्छा समझा। मामला कुछ इस प्रकार का बताया गया है कि जिस व्यक्ति ने यह वायरल किया था वह उनसे अलाव की लकड़ी मांग रहा था न देने पर उसने यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad