• Breaking News

    Jaunpur: कौन हैं जौनपुर के नए बीजेपी जिलाध्यक्ष? चौंकाने वाला नाम! खेला पिछड़ा वर्ग कार्ड #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी. प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा घोषित जिलाध्यक्षों की लिस्ट में जौनपुर का नाम भी शामिल है. बीजपी ने अजीत कुमार प्रजापति को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. अजीत कुमार प्रजापति पिछला वर्ग से आते हैं. उनके नाम पर मुहर लगने के पीछे राजनीतिक समीकरणों को जोड़कर देखा जा रहा है.

    बीजेपी ने खेला पिछड़ा वर्ग कार्ड
    बता दें कि जौनपुर में जिलाध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से इंतज़ार आखिरकार समाप्त हुआ. जिले में भाजपा कार्यकर्ता काफी समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे. माना जा रहा है कि अजीत प्रजापति को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पिछड़ा वर्ग कार्ड खेला है. पिछले काफी समय से जिला अध्यक्ष पद पर बदलाव न होने से चुनावी प्रदर्शन पर भी असर देखा गया था.

    कौन हैं जौनपुर के नए बीजेपी जिलाध्यक्ष?
    भारतीय जनता पार्टी ने अजीत कुमार प्रजापति को जौनपुर जिले का जिलाध्यक्ष बनाया है. शाहगंज के ग्राम अढनपुर निवासी अजीत कुमार प्रजापति पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वह शाहगंज के अढनपुर के रहने वाले हैं. अजीत कुमार प्रजापति पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं और संगठन में कर चुके हैं. उनके जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि इससे जिले में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.

    इन जिलों को मिले नए बीजेपी जिलाध्यक्ष
    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के 14 निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए. जिसमें मेरठ में हरीवर पाल, हापुड़ में कविता माहेश, फिरोजाबाद में उदय प्रताप सिंह, हापुड़ नगर में जय सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर में राजीव यादव, अलीगढ़ जिला में कृष्ण पाल सिंह लाला, एटा में महेन्द्र गुप्ता, जालौन में वर्षा दीक्षित, झाँसी महानगर में सुधीर सिंह, हमीरपुर में शकुन्तला निषाद, फतेहपुर में अनुप श्रीवास्तव, वाराणसी में राम सिंह शर्मा और कौशाम्बी में धर्मराज मौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad