• Breaking News

    जौनपुर, मीरगंज में लापता युवक का शव कुएं से बरामद, गांव में मचा हड़कंप #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक कुएं में युवक का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।


    शव की पहचान 25 वर्षीय शुभम शव की पहचान 25 वर्षीय शुभम कन्नौजिया पुत्र गोविंद कन्नौजिया के रूप में हुई, जो बीते 5 दिसंबर की रात से लापता था। परिजनों के अनुसार, शुभम को उस रात किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था, जिसके बाद वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह जब वह घर पर नहीं मिला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मीरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुलिस ने शुभम के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन उससे पहले ही एक सप्ताह बाद उसका शव गांव के कुएं में मिला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल की सूचना पर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।

    मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार शुभम से किसने संपर्क किया था और वह किन परिस्थितियों में घर से बाहर गया था। घटना को लेकर परिजन सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad