Jaunpur News: सुबह लाइट जलाकर चले वाहन, कोहरे से 10 कदम दूर भी नहीं दिख रहा #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। जिले में कोहरे के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह दृश्यता यह थी कि सड़क पर आठ-दस कदम दूर भी ठीक से नहीं दिख रहा था। ऐसे में करीब आठ बजे तक लाइट जलाकर ही वाहन चलाए। जनपद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 187 पर पहुंच गया।
सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची । मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लगा।
स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय कर्मचारी और सुबह बाजार निकलने वाले लोग अचानक कोहरे के कारण परेशान दिखे। कोहरा छाने के साथ ही पारा भी तेजी से लुढ़क गया, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
सुबह और रात के समय गलन बढ़ने से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हुए। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे।
मजदूरों और रिक्शा चालकों को काम पर निकलते समय विशेष रूप से ठिठुरन का सामना करना पड़ा।
इनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं है, उन्हें सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।