• Breaking News

    जौनपुर, बाइक से घर लाैट रहे युवक का चीनी मांझे से गला कटा, 30 टांके लगाने पड़े #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 

    जौनपुर अपडेट न्यूज, बक्शा। बाइक से घर लाैट रहे राजन गौतम (22) की शुक्रवार की शाम पाली बाजार के समीप चीन के मांझे से गला कट गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 30 टांके लगाने पड़े। वह सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र गौतम का छोटे भाई था।

    बक्शा के बबुरा गांव निवासी राजन (22) रिश्तेदारी गया था। बाइक से शुक्रवार शाम घर आ रहा था। शाम चार बजे मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के समीप चीन का मांझा गले में फंस गया। वह बाइक को रोककर जब तक रोकता तब तक गले के बाएं तरफ का हिस्सा कट गया।

    लोगों की मदद से उसे जिला मुख्यालय स्थित एक चिकित्सालय ले जाया गया। बड़े भाई और बक्शा ब्लाक सफाई कर्मी संघ अध्यक्ष रविंद्र गौतम ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी भाई के गले में 30 टांके लगाने पड़े। चिकित्सक डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने बताया जख्मी युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad