• Breaking News

    जौनपुर में दुकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद; चार गिरफ्तार #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। शिक्षक संदीप तिवारी की प्रतिबंधित मांझा से गला कट जाने से गुरुवार को मौत के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूटी। एसपी डा. कौस्तुभ के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझा विक्रेताओं के यहां शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की।

    शहर व मुंगराबादशाहपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद कर चार विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के डर से कई पतंग व मांझा कारोबारी दुकान में ताले लगाकर फरार हो गए हैं।

    शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह की टीम ने मिले सुराग पर मोहल्ला बोदकरपुर में किराना व पतंग की दुकान चलाने वाले मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्ठा के यहां छापेमारी की। तलाशी में 125 बंडल में 61 किलो 458 ग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ।

    दुकानदार को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर चालान कर दिया। टीम में राज कालेज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील यादव, सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सोमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार व कांस्टेबल विनोद कुमार रहे।

    उधर, मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव की टीम ने मोहल्ला सिपाह में मोहम्मद राशिद, राजू अंसारी व चूड़ी गली साहबगंज में अक्षत गुप्त की दुकानों पर छापेमारी की। तीनों दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ।

    तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने कहा प्रतिबंधित मांझा बेचना अपराध है। जो भी बेचते हुए पाया जाएगा, मुकदमा दर्ज कर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मालूम हो कि शहर के उमरपुर हरिबंधनपुर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय संदीप तिवारी गुरुवार की सुबह आठ बजे कक्षा दो में पढ़ने वाली अपनी पुत्री मन्नत तिवारी को सेंट पैट्रिक स्कूल पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शास्त्री सेतु (नया पुल) पर प्रतिबंधित मांझा उनके गले में फंस गया। मांझा से उनका आधा से अधिक गला कट गया था। जिला अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad