जौनपुर, चेयरमैन ने खुद ही अपने घर करवाई थी फायरिंग, आरोपी का कबूलनामा, जानिए मुख्य वजह #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। 23 फरवरी 2025 को मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। यह मामला दब चुका था। इसी बीच पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इस घटनाक्रम की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं।
एक चोर के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। इस संबंध में जब कड़ाई से पूछे गया तो चोरी के आरोपी ने यह बात बताई कि चेयरमैन संजय जायसवाल ने खुद ही अपने घर पर फायरिंग करवाने के लिए उसे एक लाख रुपए देने को कहा था। रुपए की लालच में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद चेयरमैन की तरफ से थाने में जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी। इस घटनाक्रम को 10 महीने से भी अधिक समय हो गया। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
असलहा का चाहिए था लाइसेंस, इसीलिए करवाई फायरिंग
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बताया है कि चेयरमैन संजय जायसवाल ने इस वजह से घर पर फायरिंग करवाई थी कि उन्हें असलहा का लाइसेंस चाहिए था क्योंकि उस समय उनके भाई से विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा-कारतूस सहित चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस मामले में चेयरमैन संजय जायसवाल से भी पूछताछ की जाएगी कि इस मामले में क्या सच्चाई है? उन्होंने बताया कि चेयरमैन के पुत्र अभय जायसवाल ने मछलीशहर थाने में घर पर हुए फायरिंग के लिए मामला दर्ज कराया था।
हिमांशु मिश्रा ने निर्देश सिंह के साथ मिलकर की थी फायरिंग

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।