• Breaking News

    जौनपुर, तेज रफ्तार बाइक पिकप से टकराई, युवक की हुई मौत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी मोड़ पर बाइक पिकप से टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय गंगौली निवासी संतोष बिंद (24) शुक्रवार सायं 7 बजे के करीब वे बाइक पर घर की ओर लौट रहे थे। सारी मोड़ पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी पिकप से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। 

    हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। प्रारंभिक इलाज में स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिये शाहगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

    मृतक माता-पिता की 3 संतानों में सबसे छोटे था। परिजनों द्वारा बिना किसी विधिक कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad