जौनपुर, टहलने निकले व्यक्ति की ई-रिक्शा के धक्के से मौत #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews 
जौनपुर अपडेट न्यूज, बदलापुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खजुरन मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा के धक्के से उमाशंकर (52) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी उमाशंकर बृहस्पतिवार को घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घर से अभी कुछ ही दूर खजुरन मोड़ स्थल पर पहुंचे थे कि सिंगरामऊ की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
चालक रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।