• Breaking News

    जौनपुर, sms भेजकर 2.25 लाख की ठगी, दर्ज कराई शिकायत

    JaunpurUpdateNews 
    जौनपुर अपडेट न्यूज, शाहगंज के हुसैना बाद में बृहस्पतिवार को साइबर ठगों ने फर्जी संदेश (मेसेज) के जरिये एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो लाख 25 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
    पीड़ित हुसेनाबाद निवासी भारत यादव ने बताया है कि उसके मोबाइल पर बैंक से जुड़ा एक संदेश आया, जिसमें खाते से संबंधित जानकारी अपडेट करने की बात कही गई थी।

    संदेश पर दिए गए निर्देशों का पालन करते ही उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से रकम कट गई। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया, लेकिन तब तक राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी।

    साइबर अपराध थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने फर्जी लिंक एसएमएस के जरिए ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर रुपयेे निकाले।

    पुलिस संबंधित खातों की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान एसएमएस, लिंक या कॉल पर बैंक की गोपनीय जानकारी साझा न करें।

    बैंक कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से ओटीपी, पासवर्ड या केवाईसी अपडेट की मांग नहीं करता। ठगी की आशंका होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad